फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल -पल बदल रहा मौसम का मिजाज: रात में पाला, सुबह कोहरा, दिन में धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
पल -पल बदल रहा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली। जिले में रात में पाला सुबह कोहरा और दिन में धूप निकलने के बावजूद शीतलहर में लोग ठिठुरते रहे। पूरे दिन शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन जारी रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन का एक डिग्री सेल्सियस पारा गिरने से 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी चालक को लाइट जलाकर वाहनों को चलाने के लिए विवश हैं। ठंड में सबसे अधिक परेशानी वृद्धों और बच्चों को है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पिछले कई दिनों से रात में पाला पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह नौ बजे तक कोहरा छाए रहने से लोग सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने से कोहरा खत्म हुआ। दिन में दस बजे के बाद धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि अभी हाड़ कंपाने वाली ठंड बरकरार रहेगी। मौसम पल पल बदलेगा। कभी आकाश में बादल और कोहरा दिन में धूप रहेगी। पाला पड़ता रहेगा। जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक शिवकुमार केसरी का कहना है कि पाला पड़ने से फिलहाल कोई भी फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। यदि बर्फबारी जारी रही, तो ज्यादा पाला पड़ने से आलू, सरसों, टमाटर आदि सब्जी पर प्रतिकूल असर पडे़गा। उन्होंने कहा कि पाला पड़ने से किसानों को नियमित खेतों की सिंचाई करे जिससे जमीन का स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें