जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 9 लाख से अधिक मतदाता
शामली। अगले साल लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जिले में विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तीन विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 20 हजार 12 पु्रुष, 4 लाख 13 हजार488 महिला मतदाता है। कुल 9 लाख 15 हजार 556 मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है। जिले में 7,700 मृतकों के वोट काटे जाएंगे। 40 हजार 265 नए वोट बनाए जाने की लाइन में हैं।
2019 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर प्रारंभ हो गई है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से चल रहा है। 30 नवंबर तक विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा क्षेत्रोें में कुल 9 लाख 15 हजार 556 मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है।
विधानसभा क्षेत्र मतदेय स्थल, मतदान केंद्र- बूथ लेविल अधिकारी- पर्यवेक्षक
-------------------------------------------------------------------------------------------------
कैराना- 336- 162- 336- 33
थानाभवन- 348- 167- 348- 31
शामली- 317- 134- 317- 29
---------------------------------------------------------------------------------------
योग- 1001- 463- 1001- 93