फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिसंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की रैली को सफल बनाएं
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने 19 दिसंबर को दिल्ली मेें जंतर मंतर पर एफडीआई के विरोध में होने वाली रैली व धरने प्रदर्शन में व्यापारियों से पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को होने वाली आम रैली में देश के सभी राज्यों के व्यापारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के सुभाष चौक पर स्थित कार्यालय में मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि एफडीआई व आनलाइन व्यापार में विदेशी कंपनियों के हिस्सा लेने के विरोध में 19 दिसंबर को दिल्ली मेें जंतर मंतर पर महारैली निकाली जाएगी ।उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से व्यापारियों को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के सभी बसें दिल्ली के लिए शहर के सुभाष चौक से रवाना होगी। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, युवा के जिलाध्यक्ष रवि संगल, शहर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, मनोज मित्तल, आशुपुरी, पंकज वालिया, पवन गोयल, गौरव बंसल, रामदयाल गुप्ता, कमलकांत गोयल, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें