अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विश्व एड्स दिवस पर विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृगांका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, प्राचार्य प्रोफेसर चमनलाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। मृगांका सिंह और भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि कोई भी क्षेत्र शिक्षा के बिना विकास नहीं कर सकता है। प्राचार्य चमनलाल ने बताया कि प्राण रक्षा हेतु देश में कई करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता है, ऐसे में रक्तदान एक पवित्र दान है। भगवान बुद्ध चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद से आई टीम के चिकित्सा अधिकारी राहुल यादव द्वारा रक्तदान की आवश्यकता और महत्व पर बताई। रासेयो की प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार और तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल यादव ने रक्तदान को राष्ट्रीय सेवा का महत्वपूर्ण अंग बताया।
मौके पर डॉक्टर. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. रमेश यादव, अंजली, निकिता, अकरम, उस्मान, जावेद, रामलाल, कपिल, नैना, शादमानी, सूमायला, तबस्सुम ने अपने विचार रखे। मौके पर डॉक्टर भूमेश कुमार, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. रीनू, डॉ. हंसराज, डॉ. दीपक कुमार, डॉ रीनू, कर्मचारी सुभाष, गौतम कुमार, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।