अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कई दिनों से बुखार से पीड़ित नगर पालिका सभासद मनोज शर्मा की मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार और कस्बे में शोक है। अंतिम यात्रा में कस्बे के गणमान्य लोग शामिल हुए।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी मनोज शर्मा (42) द यूनिक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के अलावा नगर पालिका के वार्ड आठ के सभासद भी थे। कई दिन पूर्व उन्हें बुखार आया था। पहले तो स्थानीय स्तर पर उपचार कराते रहे लेकिन बाद में हालत खराब होने पर उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत का समाचार घर में आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को उनका शव उनके आवास पहुंचा। देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में नरेश सैनी, जावेद, ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, मोहिद सभासद, जावेद सभासद, शहजाद, सभासद के पति शहजाद , गोपाल, के साथ के पालिका समस्त स्टाफ मौजूद रहा।