सेंट आरसी में हुई भाषण प्रतियोगिता
कैराना। सेेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में ‘सड़क सुरक्षा कारण एवं निवारण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रेसी चैहान, सृष्टि सिंघल, प्रियंका चौधरी, अमरीन सैय्यदा, सृष्टि शर्मा, तनु शर्मा, तहुर सिद्दीकी, मिलन शर्मा, खुशी वर्मा, शिवानी शर्मा, वंशिका गर्ग, नवनीत सैनी, साहिल कुरैशी, शिवम गोयल ने विचार प्रस्तुत किए। नोडल टीचर प्रदीप कौशिक और चैनपाल सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डीएस चौहान, अनिल पंवार आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
कैराना। नगर पालिका परिषद की ओर से कस्बे में स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और नगर पालिका कर्मचारी रैली में शामिल रहे। उत्तम सिंह पूनिया, अनिल कुमार, दीक्षा चौहान, कौसर, तासिम अली, इनाम हसन, सुभाष चंद, असलम, राजकुमार, रविकांत आदि मौजूद रहे।