शामली। वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक समान वेतन और सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर सीएम योगी के नाम ज्ञापन भेजा।
वित्तविहिन महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समान कार्य करते हैं। बावजूद इसके उनके साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। वह अपनी मांग को लेकर पूर्व में कई बार शिकायत व ज्ञापन दे चुके हैं, हर बार उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है, लेकिन मांगों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। महासभा ने स्थायी शिक्षकों के समान वेतन, बीमा, चिकित्सा सुविधा, अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए। मौके पर राजकुमार, राजपाल शर्मा, वासुदेव शर्मा आदि शामिल रहे।