कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. चमनलाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। कहा कि स्वच्छता ही वह आधार है, जो अच्छा स्वास्थ्य अंतत: देश और समाज के विकास का आधार बनता है। सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना वास्तव में सामुदायिक भावना के विकास का महान उद्यम है और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उस उद्यम का ही महत्वपूर्ण अंग है। तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आंचल यादव ने विद्यार्थियों के सम्मुख सेवा योजना की राष्ट्र उत्थान में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस प्रासंगिकता को बरकरार रखने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की सक्रियता और स्वच्छता ही सेवा है। अभियान में योगदान देने पर बल दिया। संचालन करते हुए द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ने डॉक्टर रमेश यादव ने पोस्टर प्रतियोगिता की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।