असहायों की मदद के स्वयं आगे आना होगा
शामली। लायंस क्लब क्राउन के 17वें अधिष्ठापन समारोह का समापन हो गया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष ने अध्यक्ष डाक्टर अर्जुन वर्मा, सचिव नीरज वशिष्ठ व कोषाध्यक्ष वैभव प्रकाश गोयल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजय संगल को सर्वोच्च लायंस इंटरनेशनल पुरस्कार सेनेटेनियल अवार्ड गोल्ड पिन देकर सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब क्राउन द्वारा शहर के सिटी ग्रीन में चल रहे 17वें अधिष्ठापन समारोह का शनिवार की रात समापन हो गया। लायंस इंटरनेशनल के पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि ईश्वर सभी को सामर्थ्य प्रदान नहीं करते हैं, जो समर्थ हैं उन्हें समाज के वंचित असहाय लोगों की मदद के लिए स्वयं आगे आना चाहिए। लायंस क्लब शामली क्राउन पिछले 16 सालों से निरंतर समाज सेवा जारी रखे हुए हैं। गाजियाबाद से आए पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन शिव कुमार चौधरी ने डाक्टर अर्जुन वर्मा को अध्यक्ष, डाक्टर नीरज वशिष्ठ को सचिव एवं वैभव प्रकाश गोयल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। इसके अलावा आठ नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। रीजन चेयरमैन डाक्टर प्रेम मोहन बिंदल ने क्लब की महिला पदाधिकारियों को समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं, पूर्व अध्यक्ष लायन विनीत कुमार गोयल को अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब से प्राप्त 15 मेंबर गोल्ड की अवार्ड व लायन अनूप तायल, लायन डाक्टर अर्जुन वर्मा व लायन आशु गर्ग को दो मेंबर की अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में डाक्टर नीलेश वशिष्ठ, अर्चना शर्मा, नीरज वशिष्ठ, मीनल वशिष्ठ, अरुण गर्ग, प्रिया गर्ग, विजय शर्मा, अंजु शर्मा, संदीप जिंदल, स्वीटी जैन व गौरव गोयल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामगोपाल शर्मा, अजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय शर्मा, संजय गर्ग, अनूप तायल, अमित श्याम, अंकुर गोयल, राजकुमार बंसल, आशु गर्ग, अरूण गर्ग, नीरज संगल, नीरज पुरी, निपूण जैन, प्रभात मित्तल आदि भी मौजूद रहे।