फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही जनता को गुमराह - कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कर रही जनता को गुमराह - कश्यप
विज्ञापन

कांधला। सपा नेता सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के लोगों को आरक्षण के नाम पर गुमराह करने का काम कर रही है। अब समाज जागरूक हो चुका है। आने वाले समय में इसका जनता जवाब देगी।
विज्ञापन

रविवार को सुधाकर सिंह कश्यप कस्बा कांधला में कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। भाजपा ने पूर्व में जितने वादे किए थे, सब झूठे साबित हुए। चुनाव के समय लोगों को लुभाने का प्रयास भाजपा कर रही है। कश्यप निषाद और मांझी सहित 17 जातियों को आरक्षण देने की वकालत करने का दिखावा कर रही है और आरक्षण देने नाम नहीं है। उन्होंने बताया कि बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और महंगाई के विरोध में सोमवार को प्रदेश की सभी तहसीलों पर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान नंद किशोर , कृष्णपाल, राजबीर सलीम और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें