फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कॉलेज में नहीं स्वीमिंग पूल की व्यवस्था, कैसे करें बच्चें प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के माध्यमिक स्कूलों में स्वीमिंग पूल की व्यवस्था नहीं होने के कारण जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

सत्यनारायण इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों की बालक और बालिका की जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होना था। जिसमें बालिकाओं की सभी वर्गों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक सितंबर और बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को सत्यनारायण इंटर कॉलेज में होनी थी। कॉलेज के खेल शिक्षक फूल कुमार ने बताया कि जनपद से किसी भी बालक और बालिका ने किसी भी वर्ग में कोई प्रतिभाग ही नहीं किया है। जबकि जनपद में लगभग 104 राजकीय, एडेड और मान्यता प्राप्त कॉलेज माध्यमिक से संचालित हैं। खेल शिक्षक फूल कुमार का कहना है कॉलेज में कोई स्वीमिंग पूल भी नहीं है। अगर कोई प्रतिभाग करता तो प्रतियोगिता जनपद के भैंसवाल रोड स्थित प्राइवेट स्वीमिंग पूल में कराने का विचार किया गया था। स्कूल में स्वीमिंग पूल नहीं होने और किसी भी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने के कारण जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिससे साफ नजर आ रहा है कि माध्यमिक स्कूलों में केवल कम खर्च वाले जैसे कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों तक ही सिमट कर रह गया है। इन खेलों में अधिक कम्पीटिशन होने के चलते अधिकतर छात्र-छात्रा जिला स्तर और मंडल स्तर तक ही सिमट कर रह जाते हैं। वहीं जिन खेलों में थोड़ी मेहनत कर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है उनके लिए जनपद और माध्यमिक कॉलेजों में व्यवस्था ही नहीं है। सुविधा न होने के चलते खेल शिक्षक भी बच्चों को ऐसे खेलों में प्रतिभाग करने पर जोर नहीं देते है। जिसके चलते जनपद के किसी भी कॉलेज के छात्र या छात्रा ने तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें