कांधला।
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने पर उसको गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। गांव गढ़ीदौलत निवासी इसरार अपने साथी आदिल के साथ मंगलवार को कैराना किसी कार्य के लिए गया था। वहां से काम समाप्त करने के बाद दोनो वहां से अपनी बाइक द्वारा वापिस लौट रहे थे। गांव आल्दी के समीप पहुंचने पर कांधला की ओर से जा रही पीकप की चपेट में आने से बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस की मदद से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान इसरार की मौत हो गई थी। मृतक की मां नेे अज्ञात में पीकप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।