फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर एसपी दिनेश कुमार ने पुलिस लाइन और नवनिर्मित पुलिस ऑफिस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में एसपी ने पौधरोपण करने के बाद पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा और कानून के पालन के साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान हेड कांस्टेबल फारुख अहमद को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, परिवहन शाखा के हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान का प्रशस्ति पत्र, कांस्टेबल शहजाद अली को सराहनीय सेवा सम्मान का प्रशस्ति पत्र और डायल 100 के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह, सुंदर सिंह, तरुण दयाल, कांस्टेबल चालक सुशील कुमार प्रवेश कुमार और होमगार्ड कपिल मलिक को बेस्ट रेस्पांस टाइम के लिए अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से जारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, आरआई पवन भाटी, सूबेदार महेंद्र सिंह, डायल 100 प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अलावा पीएसी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें