फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मालैंडी में राजस्व विभाग की टीम ने गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त कर हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव मालैंडी में राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्राम समाज व तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराई। वहीं भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल भी जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैंडी में कुछ लोगों ने ग्राम समाज और तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा था। जिसमें कब्जाधारियों ने गन्ने की फसल की बुवाई कर रखी थी। इस भूमि पर काफी समय पहले भी ग्रामीणों की शिकायत से तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। दोबारा कब्जा होने के चलते और शिकायत होने पर टीम द्वारा तालाब की भूमि पर गन्ने की फसल को मौके पर ही जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त करते हुए तालाब की मेढ़बंदी की। वहीं गांव के कब्जा करने वाले रामपाल पुत्र उमर सिंह , महावीर पुत्र श्रीचंद को भविष्य में कब्जा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं, ग्राम प्रधान का कहना है कि इस तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस दौरान मनोज कुमार डायरेक्टर, ग्राम लेखपाल विमल, कानूनगो नरेश मलिक, रामफल लेखपाल, आदित्य लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें