फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट जिला मुख्यालय पर बनवाने को शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थापना संघर्ष मंच द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डायट को जिला मुख्यालय पर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी इंटर कॉलेज स्थित डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराधा शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बीएसए को ज्ञापन सौंपते हुए डायट को थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ के स्थान पर जिला मुख्यालय के आसपास बनवाने की मांग की। बताया कि शामली मुख्यालय से कादरगढ़ 37 किलोमीटर दूर है। वहीं मुख्य मार्ग से भी करीब दो से तीन किमी अंदर है। जिस कारण डायट वहां बनने पर प्रशिक्षण के समय शिक्षक और शिक्षिकाओं को परेशानी होगी। मांग पूरी न होने पर शिक्षकों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बिलेंद्र चौहान ने कहा कि शनिवार को जनपद में जिला प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल भी आ रही है उन्हें भी इस विषय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान यूटा जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल, विनोद, मीनाक्षी, साक्षी, सुवासिनी, स्मृृति, किरन, आदेश पंवार, सुनील, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें