फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में हुई लेखपालों की विभागीय परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वर्ष 2015 बैंच के लेखपालों की प्रशिक्षण के बाद रविवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में विभागीय परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा दो पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार को जनपद में भर्ती होकर आए 32 लेखपालों की 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद विभागीय परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र शहर के आरके इंटर कॉलेज को बनाया गया था। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। सभी लेखपालों की दो परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली 12 बजे से तीन बजे तक चली। सभी लेखपालों के प्रवेश पत्र चेक करते हुए और तलाशी लेते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडीएम केबी सिंह, एसडीएम कैैराना, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा और सभी तहसीलदार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कक्ष में पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य कार्यालय में बैठकर सीसीटीवी फुटेज भी देखते रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें