रिजल्ट देख चहके मेधावी, स्कूलों में किया गया सम्मानित
शामली। सीबीएसई इंटर का रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थी चहक उठे। अच्छा रिजल्ट देख मेधावी खुशी से झूम उठे। स्कूूल प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने स्कूल का अच्छा रिजल्ट रहने पर मेधावियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
मेपल्स: प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट अच्छा रहा। छात्रा रितिका 90.8 अंक पाकर प्रथम रही। सरवर आलम ने 77.7, हिमांशु ने 75.8, मानसी ने 73.8 अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल व चेयरमैन विपिन संगल ने मेधावियों को सम्मानित किया।
-बीएसएम: प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट अच्छा रहा, जिसमें मयंक शर्मा ने 97 प्रतिशत के साथ प्रथम, आंचल ने 96 द्वितीय, मानवी चौधरी ने 95 प्रतिशत के साथ तृतीय रही। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर व मैनेजर छाया सिंह ने सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-लासंर्स: प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र ने बताया कि चित्रा ने 95.6 प्रतिशत के साथ प्रथम, हर्ष जिंदल ने 89.4 द्वितीय व कीर्ति राणा ने 88.8 के साथ तृतीय रही। स्कूल प्रबंधक डाक्टर नरेंद्र कुमार व निर्देशक अरविंद कुमार ने सभी मेधावियों को बधाई दी।
-स्कॉटिश: प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल में विज्ञान वर्ग में स्पर्शिता वर्मा ने 96.2 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान व कला वर्ग में रजत पंवार ने 96.4 के साथ प्रथम स्थान पाया। स्कूल के आठ छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग व निर्देशक राजीव गर्ग ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-सूरजमल: उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौहान ने बताया कि इंटर में सोनल ने 89.6 प्रतिशत पाकर प्रथम, अनंत जावला ने 88 प्रतिशत के साथ द्वितीय व प्रांजल ने 81.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पाया। सभी को प्रबंधक श्यामलाल सिंह ने् मिठाई खिलाकर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-सिल्वर बेल्स: प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने जनपद में कीर्तिमान बनाया है। जनपद की टॉप टेन की सूची में 14 छात्र-छात्राओं में से स्कूल के 8 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया। 29 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। स्कूल में कॉमर्स वर्ग में शोभित बंसल ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल और जिला टॉपर बना। वहीं, विज्ञान वर्ग में चेष्टा मित्तल ने 98 प्रतिशत के साथ जनपद व स्कूल में प्रथम आई। वहीं, ऋषभ ने विज्ञान वर्ग में 97.6 प्रशित के साथ द्वितीय रहा। सभी को प्रबंध समिति के चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल बंसल ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-मदरलैंड: स्कूल चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट 91 प्रतिशत रहा। स्कूल की श्रुति अरोरा ने 92.8 अंक प्राप्त कर प्रथम, श्रुति गोयल ने 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अभिनव अग्रवाल ने 90.6 अंक पाकर तृतीय रहा। स्कूल प्रधानाचार्य व चेयरमैन चेतन मुंजाल ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-सेंट आरसी: प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट अच्छा रहा। वंशिका संगल विज्ञान वर्ग में 94 प्रतिशत के साथ प्रथम, लक्ष्य शर्मा 93.6 द्वितीय और कॉमर्स वर्ग में नंदिनी बंसल ने 94.8 प्रथम, वरुणी संगल 94.6 के साथ द्वितीय रही। स्कूल डायरेक्टर आदित्य कुमार व प्रबंधक अरविंद संगल ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-रॉक गोल्ड: प्रधानाचार्य मनोज ्चौधरी ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट अच्छा रहा। स्कूल की रागिनी गोयल ने 92.2 प्रतिशत के साथ प्रथम रही। आशु जिंदल 90.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय रहा। प्रांजल, नव्या, साक्षी, कलश ने भी अच्छे अंक पाए। स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, सेकेट्री सचिन जिंदल, विकास गोयल, शिखर गोयल ने सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरतीदेवी राजाराम: प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि स्कूल में विज्ञान वर्ग में हर्ष मित्तल 93.8 प्रतिशत के साथ प्रथम, अवनी मित्तल 92.2 द्वितीय व विवेक 92.2 द्वितीय रहे। कॉमर्स में हिमांशु गर्ग 94 प्रतिशत प्रथम, ऋतिक संगल 90.4 द्वितीय रहा। स्कूल डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।