किक बॉक्सिंग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने बाजी मारी
शामली।
शहर के सेंट आरसी स्कूल में जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जनपद के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनत की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को मुडेंट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में जिलास्तरीय द्वितीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और मुख्य अतिथि विनोद निर्वाल ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सभी से मेहनत और लगन से खेलकर आगे बढ़ते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत रहा। दूसरे स्थान पर सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली और तृतीय स्थान पर गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलोरा रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला किक बॉक्सिंग सचिव रविंद्र कुमार, अध्यक्ष विनोद निर्वाल, विपिन कुमार, पंकज कुमार, पूजा, सुमन, सुशील, शनबीर, जगदीश आदि मौजूद रहे।
प्रतियोेगिता के विजेता छात्र-छात्राओं की सूची
प्रथम---------द्वितीय--------तृृतीय
मोहित-------वरुण---------वसंति
वरुण--------सौरभ-------सीमा
कर्जप्रीत कौर---कार्तिक-----अर्पित
विश्वास शर्मा----प्रवीण------अनुज
नैना----------बादल---------अंजुन
शुभम--------रिया-----------अभिजीत
प्रियंका------नेहा-------अंशुल
मनीषा-------गुनगुन-------युवराज
तानिया------विशाल---------सलोनी
विश्वास-----संदीप----------राहुल