एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस क्षेत्र के गांव गुराना में वारंटी नाथीराम और सुनीता को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। उसके बाद पुलिस ने गांव में मुनादी कराई और दोनों के अपराध के बारे में बताया। लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान एसआई शिवकुमार शर्मा, एसआई चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अकरम अली ,महिला पुलिसकर्मी रविता आदि मौजूद रहे।
मिनी सचिवालय में खुली बैठक का आयोजन
गढ़ीपुख्ता।
क्षेत्र के गांव धनेना में ग्राम पंचायत सचिवालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार उर्फ बिट्टु ने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान सचिव देवेंद्र, एडीओ ने खुली बैठक में पिछले वर्ष कराए गए कार्यों का विवरण और ग्राम पंचायत खाते से व्यय की धनराशि एवं आगामी होने वाले ग्राम पंचायतों के कार्यों की कार्य योजना पढ़कर सुनाई। करण सिंह, ओमसत, यशपाल सिंह, करणपाल सिंह, जयपाल कश्यप ओमपाल सिंह, कृष्णपाल, सुरेंद्र चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे