फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान जागरुकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर के बनखंडी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-10 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों और शिक्षकों द्वारा ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के प्राथमिक विद्यालय नंबर-10 में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 6 से 14 वर्ष के बच्चों का विद्यालय में नामांकन करके प्रदेश सरकार के शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही गई। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान होता है। शिक्षा प्राप्त करके बच्चे आगे बढ़कर देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को समान रुप से शिक्षित करने हेतु शिक्षा रैली के माध्यम से अनुरोध किया। स्कूल चलो अभियान रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मोहल्ला पंसारियान, कलंदरशाह, सरवरपीर तथा बाजारों से होते हुए पुन: विद्यालय पर जाकर संपन्न हुई। रैली में सभी बच्चे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे देश को उन्नत बनाएंगे, आधी रोटी खाएंगे - स्कूल जरूर जाएंगे, एक भी बच्चा छूट गया संकल्प हमारा टूट गया इत्यादि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान आदित्य कुमार, रेनू सैनी, संजू, गीता, बेबी, सुशीला, सुरेशबाला, अमृता संगल, साक्षी पाल और आसपास के मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें