फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन राशन डीलरों के विरुद्ध जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन कस्बे के 11 राशन डीलरों की अनियमितताओं की जांच पर भ्रष्टाचार विरोधी संगठन ने सवाल उठाए हैं। संगठन के अध्यक्ष ने डीएम को शिकायत को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के अध्यक्ष अतुल ज्ञानचंद ने 16 अक्तूबर 2017 को थानाभवन कस्बे के 11 राशन डीलरों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय को सौंपी थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने थानाभवन के राशन डीलरों की जांच आपूर्ति निरीक्षक को दी गई थी। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच के दौरान प्रत्येक राशन डीलरों के यहां पांच से लेकर 10 लाभार्थियों के बयान दर्ज किए गए थे। आरोप जांच करने अधिकारी ने कानूनी कार्रवाई करने के स्थान पर राशन डीलरों से शपथ पत्र मामला दबा दिया था। आरोपी राशन डीलरों द्वारा लाभार्थियों को परेशान करना शुुरू दिया गया। सोमवार को पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शपथपत्र देने वाले वाले लोगों की वीडियोग्राफी को लेकर डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि जांच अधिकारियों द्वारा राशन डीलरों को बचाना का काम किया गया है। पूरे मामले की जांच कराकर लाभार्थियों के नाम से दिए गए शपथ पत्र जहां से खरीद गए उस रजिस्टर में शपथपत्र शपथ कर्ता के हस्ताक्षर अंगुठों का मिलान कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें