फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने शिविर में लिया गांठों और तंबू निर्माण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स फोर हायर एजूकेशन कॉलेज के बीएड विभाग में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं विभिन्न प्रकार की गांठों के बंधन के साथ अन्य प्रशिक्षण देकर देश सेवा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिल्वर बेल्स कॉलेज में चल रहे स्काउट शिविर का दूसरा दिन रहा। शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक अजय संगल, अतुल बंसल, अरुण बंसल व अनिल गोयल ने ध्वजारोहण कर किया। जिसके बाद प्रशिक्षक सुरेश चंद्र व सुमन ने सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, झंडा बांधना, तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना, सीटियां बजाने के साथ ही खोज के चिह्न की पहचान करना आदि का प्रशिक्षण दिया। संस्था के निर्देशक डाक्टर मोहनलाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पर ध्यान देने व देश सेवा के प्रति जागरुक किया। जिसके बाद सभी विद्यार्थी खेड़ी नहर पुल से पैदल होते हुए झिंझाना रोड नहर पुल पर स्थित प्राकृतिक आश्रम व अपना घर आश्रम पर पहुंचे। अपना घर आश्रम में सभी ने प्रभुजनों को फलों का वितरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान डाक्टर विनोद, पंकज, रजनी गर्ग, नेेहा, मोनिका, शिवानी, अनुराधा, राखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें