फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मे खादी ग्रामोद्योग लगाएगा 73 प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र में मध्य क्षेत्र के खादी व ग्रामोद्योग आयोग, उद्यम मंत्रालय के अध्यक्ष जय प्रकाश तोमर ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के द्वारा जिले में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए 73 प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। इस मौके पर दर्जनों किसानों को हनी मिशन योजना के तहत निशुल्क मधुमक्खी बाक्स और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को पंजोखरा गांव के चौधरी चरण सिंह बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र में भारत सरकार के खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय के अध्यक्ष जय प्रकाश तोमर ने पहुंचकर महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हनी मिशन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले क्षेत्र के किसानों को संबोधित किया। कहा कि खादी ग्रामोद्योग के द्वारा शामली में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए 73 प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। उन्होने कहा कि जनपद शामली में नौ प्रोजेक्ट लगाए गए है, जो बेरोजगारों को रोजगार दे रहे हैं। 31 मार्च तक देश के किसानों को एक लाख मधुमक्खी बोक्स निशुल्क वितरित किए जायेंगे। मधुमक्खी पालन से फसलों में भी वृद्धि होती है, जिससे किसानों को लाभ होगा। प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा तीन वर्षों में 2296 लोगों को मौन पालन का प्रशिक्षण और 1563 लोगों को अगरबत्ती निर्माण, कंप्यूटर एप्लीकेशन, साबुन निर्माण, का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र ओर 74 किसानों को मधुमक्खी के दस-दस बोक्स निशुल्क वितरित किए। इस मौके पर उप निदेशक प्रभारी खादी और ग्रामोद्योग आयोग मेरठ, प्राचार्य मधुसूदन चौहान सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें