फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल के बराबर में बिक रही शराब, छात्राएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

ग्राम बुच्चाखेडी आदर्श ग्राम समिति के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण सोमवार को सांसद हुकुम सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचे। आरोप लगाया कि गांव निवासी कुछ लोग कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बराबर में शराब का कारोबार करते हैं। ऐसे में विद्यालय पढ़ने आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी गांव में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। सभी लोग कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आदर्श ग्राम समिति के अध्यक्ष करतार सिंह, सचिव अनिल बैंसला, नाथीराम, विनोद, नवाब चैहान, मास्टर धर्मपाल, देवेंद्र चैहान, मास्टर गुलाब, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान चलाया
कैराना। सोमवार को ग्राम बुच्चाखेडी की आदर्श ग्राम समिति के अध्यक्ष करतार सिंह की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से गांव की विभिन्न गलियों में साफ-सफाई करते हुए गंदगी को हटाया। समिति ने ग्रामवासियों से स्वच्छता अपनाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर करतार सिंह, अनिल कुमार बैंसला, नाथीराम, विनोद, नवाब सिंह, मास्टर धर्मपाल, मास्टर गुलाब, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें