16 दिसंबर को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं प्राइवेट छात्रों की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 दिसंबर को सुबह नौ बजे से होंगी। इसके लिए छात्रों को समय से कॉलेज में उपस्थित होना है।
पीड़ितों की मदद का संकल्प
शामली। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने पीड़ित व्यक्तियों का हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार को संगठन के नगराध्यक्ष जाकिर अंसारी के आवास पर बैठक हुई। उसमें संगठन के जिला प्रभारी अकील अहमद ने कहा कि यह संगठन हिंदू-मुसलिम एकता का प्रतीक है। हर वर्ग और हर समाज के व्यक्ति इससे जुड़े हैं। समाज में किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न होता है, तो संगठन उसकी पूरी मदद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, जमीर आलम, जाहिद हसन, उज्ज्वल कौशिक, शमीम अहमद, डॉक्टर आरिफ हसन, रिजवान अहमद, आरिफ खान, खलील अहमद, लियाकत, नफीस अहमद, आरिफ हवारी, जावेद अंसारी और अनवर आदि मौजूद रहे।