थानाभवन(शामली)। दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर राज्य मार्ग की उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने पेचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश शासन ने आठ माह पूर्व दिल्ली यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकारण में दिए जाने की संस्तुति करते हुए दिल्ली सीमा से लेकर सहारनपुर सीमा तक आम नागरिकों के चलने लायक बनाने के लिए 11 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। उपशा को मार्ग मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई थी। उपशा के ठेकेेदारों को सड़क मरम्मत के लिए रोडी बंजरी न मिलने से दिल्ली- यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग पर कार्य शुरू नहीं हो पाया था। कार्य न शुरू होने से दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए थे।
दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग पर उपशा द्वारा थानाभवन कस्बे में गड्ढा मुक्त करने के लिए पेचवर्क शुरू कर दिया गया हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग का पेचवर्क का कार्य उत्तरप्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है।