फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू प्रतियोगिता में शिवानी और शोभित ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वुशू में शिवानी, शोभित विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जनपद के बालक और बालिकाओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता माजरा रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला में आयोजित हुई। उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय पहलवान जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जनपद के 120 बालक और बालिकाओं के बीच 40 किग्रा भार से लेकर 70 किग्रा भार वर्ग के प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 70 किग्रा बालिका वर्ग में शिवानी और बालक वर्ग में 70 किग्रा में शोभित विजेता रहा। निर्णायक की भूमिका रेशू त्यागी, रुकसाना बेगम ने निभाई। जिला वुशू उपाध्यक्ष अमीर आलम, कोच मनीष शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


बालक वर्ग में विजेताओं की सूची
वजन प्रथम द्वितीय तृतीय
40 आर्यन आदि शर्मा इशांत
44 वेदांश वंश मलिक शादिक
48 जादिक लक्श निखिल
52 अर्जुन कपिल कार्तिक
56 जाकिर पर्व राहुल
60 अंशुमन मोहित शुभम
65 हेमंत उदित रोकी
70 शोभित आशुतोष दीपक

बालिका वर्ग में विजेताओं की सूची
40 ऋद्धि तानी रीतिका
44 रोमी काजल प्रिया
48 अंजलि गुनगुन अकांक्षा
52 रेशू सुनिता नीलम
56 सोनिया बबली निधी
60 कीर्ति रोमिया शना
65 किरण आरती रीतू
70 शिवानी पूनम विशाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें