फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानपुरा में दफनाया गया मुकीम का भाई वसीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

मेरठ एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात मुकीम काला के भाई वसीम के शव को उसके पैतृक गांव जहानपुुरा में सपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान गांव में सन्नाटा पसरा रहा और सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
कैराना पलायन को लेकर पुलिस की टारगेट पर चढ़े मुकीम काला के भाई 50 हजार इनामी वसीम बृहस्पतिवार को मेरठ के सरूरपुर में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मार दिया था। वसीम का पिता मुस्तकीम, मां मीना व भाई मुकीम काला जेल में बंद हैं, जबकि दो छोटे भाई बाहर हैं। बृहस्पतिवार देर शाम मेरठ से डीएसपी का कोतवाली में फोन आने के बाद कैराना पुलिस ने ग्राम प्रधान रियासत को वसीम के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना दी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान रियासत व गांव के एक दर्जन ग्रामीण मेरठ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे। शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे मेरठ से एंबुलेंस वसीम के शव को लेकर जहानपुरा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव गांव में पहुंचते ही उसके घर पर ग्रामीण महिला व पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। वहीं शव के पहुंचने से पहले ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा के मद्देनजर गांव में तैनात थे। शाम साढ़े पांच बजे वसीम के शव को गांव के पास ही स्थित कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें