नगर में रेलपार बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पुलिस ने शहर को जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया। मंगलवार रात्रि से रूट डायवर्जन लागू होने के साथ ही 28 सितंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को डायवर्जन को लागू करने के निर्देश दिए है।
डायवर्जन के अनुसार करनाल की ओर से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर जाने वाले वाहन झिंझाना के गाड्डी वाला चौराहे से ऊन-थानाभवन होकर जाएगा। इसके अलावा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से करनाल जाने वाला वाहन थानाभवन ऊन, चौसाना या गाड्डी वाला चौराहे से करनाल जाएगा। करनाल से मेरठ जाने वाला वाहन कैराना से कांधला और गढ़ीसखावत को होकर मेरठ जाएंगे। इसी तरह मेरठ से करनाल जाने वाले वाहन गढ़ीसखावत से कांधला, कैराना और झिंझाना से करनाल जाएंगे। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर व करनाल जाने वाला वाहन बुटराड़ा से बाबरी हींड पुलिया से थानाभवन होकर आवागमन होगा। करनाल से दिल्ली जाने वाला वाहन भी कैराना, कांधला ओर उसके बाद दिल्ली जाएगा। पानीपत से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर आने-जाने वाले कैराना से झिंझाना और वहां से ऊन और थानाभवन को होकर जाएंगे। इसी तरह रोड़वेज बस और प्राइवेट बसों का मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के लिए आने जाने का रूट वाया नहर की पटरी, धीमानपुरा फाटक रहेगा।