फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की ओर यमुना ने किया जबरदस्त कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है, लेकिन कटान जारी है। मंगलवार को यमुना ने हैदरपुर में कटान किया। जिसके चलते पानी यमुना तटबंध की ओर बढ़ने लगा।
सोमवार को रात तक यमुना का जलस्तर 229.90 मीटर तक पहुंच गया था। जबकि खतरे का चेतावनी निशान 230 मीटर पर है। वहीं हैदरपुर के आधा दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि यमुना में बह गई थी। क्षेत्र में बारिश बंद होने के कारण मंगलवार सुबह यमुना का जल स्तर घटना शुरू हो गया था। मंगलवार दोपहर दो बजे घटकर 229.50 मीटर पर आ गया था। वहीं, यमुना पुल से सटे गांव हैदरपुर के किसानों की भूमि का कटान भी बढ़ गया। आसपास के किसानों के गन्ने के खेत, ज्वार के खेतों में यमुना का पानी भर गया। सिंचाई विभाग के बेलदार राज कुमार शर्मा ने बताया कि कटान होने के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें