श्रीहनुमान धाम की रामलीला रंगमंच पर फुलवारी लीला का मंचन किया गया। पुष्प वाटिका में राम सीता का मिलन होता है। सीता जगदंबा से श्रीराम को वर के रूप में मांगती हैं।
श्रीराम लीला रंगमंच पर ऋषि विश्वामित्र राम, लक्ष्मण के साथ जनकपुुरी जाते हैं। ऋषि विश्वामित्र के निर्देश पर उनको पूजा के लिए पुष्प लेने वाटिका में जाते हैं। सीता सखियों के साथ पुष्प वाटिका में मां जगदंबा की पूजा करने के लिए जाती है। जहां राम सीता का मिलन होता है। दोनो एक दूसरे को देखकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। सीता श्रीराम को वर के रूप में मां जगदंबा से प्रार्थना करती है। फुलवारी लीला मेें श्रीराम का अभिनय रवि पाठक, लक्ष्मण निशांत पाठक, सीता आशु निर्वाल, मालन आशीष निर्वाल, सीता की सखी के रूप में सोनू वर्मा, अनिल शर्मा, नितिन नामदेव, सौरभ वर्मा ने शानदार अभिनय किया। मंच का निर्देशक आदेश शर्मा, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, रामेश्वर बच्छ, पंडित दिनेश पाठक,उत्तम नामदेव का रहा। श्रीरामलीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी हैं। वहीं, शुक्रवार शाम चार बजे श्रीराम बारात की शोभायात्रा शहर में झांकियों के साथ निकाली जाएगी। हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि श्रीराम बारात की तैयारी पूरी हो गई है।