फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सतर्क रहेगा पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार को हरियाणा में सजा सुनाई जाएगी। पंचकूला में हुई हिंसा से बिगड़े हालातों के मद्देनजर सोमवार को इसी कारण कड़ी चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ही पंचकूला में सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण का दोषी करार दिया था, जिसके बाद सजा पर फैसले के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की गई थी। गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक जेल में हैं। वहीं, सजा पर फैसला आने के दौरान भी माहौल गरमाने की आशंका के चलते हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया हुआ है। खासकर वेस्ट यूपी के जिलों में पुलिस प्रशासन को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दे रखे हैं।
इसी के चलते जिला प्रशासन ने सोमवार को सरकारी, प्राइवेट सहित सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर रखा है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि हरियाणा बॉर्डर के मेरठ करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट और पानीपत-खटीमा हाईवे पर कैराना क्षेत्र में यमुना पुल पर विशेष चेकिंग कराई जा रही है। सोमवार को भी कड़ी चौकसी बरती जाएगी। वहीं, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों पर भी नजर रखी जा रही है तथा इनके कुछ लोगों से संपर्क भी बनाया हुआ है। उन्हें समझाया जा रहा है कि किसी भी सूरत में विरोध प्रदर्शन न करें, ताकि माहौल खराब न होने पाए। जिला प्रशासन ने धारा 144 भी लागू कर रखी है। यदि कोई व्यक्ति निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बंद रहेगा रोडवेज यातायात
पंचकूला में हिंसा के बाद से यूपी रोडवेज की बसों का हरियाणा की तरफ संचालन बंद है। इसके चलते सहारनपुर रीजन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। सोमवार को डेरा प्रमुख पर सजा का फैसला होना है, जिसके चलते रोडवेज बसों का संचालन सोमवार को भी पूरी तरह बंद रहेगा। एआरएम यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि हरियाणा शासन की तरफ से बसों के संचालन के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है, जिसके चलते बसों का संचालन अभी बंद किया हुआ है। बीते तीन दिन से करीब 25 बसों का संचालन बंद है। सोमवार के बाद ही बसों के संचालन पर कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें