रोटरी क्लब ऑफ शामली मिड टाउन का 22 वां अधिष्ठापन समारोह बडेे़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अतिथियों को सम्मानित किया गया। नए अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई गई।
रविवार को सिटी ग्रीन हॉल में रोटरी क्लब ऑफ शामली मिड टाउन के अधिष्ठापन कार्यक्रम में डॉक्टर अजय बाबू शर्मा को क्लब के 22 वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया। मीनाक्षी आर्य एवं नीलम शुक्ला ने अतिथियों का सम्मान पत्र एवं बायोडाटा पढ़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार डीआरएफसी ने शपथ कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि 112 वर्ष पुरानी संस्था का मुख्य उद्देश्य फेलोशिप एवं समाज हित में कार्य करना है। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर सुनील अग्रवाल रहे। पिछले सत्र के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने सभी क्लब सदस्यों को श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूर्व सचिव अखिल तायल ने वर्ष भर में क्लब द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
अजय बाबू शर्मा ने नए सत्र के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब इस वर्ष शिक्षा, वाश इन स्कूल , सैनिटेशन, महिला आर्थिक निर्भरता एवं कॅरियर काउंसिलिंग के प्रोजेक्ट प्रमुख रूप से करेगा। मास्टर ऑफ सेरेमनी संजीव जैन, इंस्टालेशन चेयरमैन गौरव अग्रवाल रहे। ऑनरेरी मेंबर के रूप में अशोक आर्य, अंकुर गुप्ता को क्लब में शामिल किया गया। क्लब ने रेनबो स्कूल के रूपेश मल्होत्रा, आरके कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार को क्लब सहयोग के लिए सम्मानित किया। डॉक्टर चमन लाल, राकेश कुमार, रमेश विश्वकर्मा, विजय कौशिक, अनूप तायल, यशपाल पंवार, सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। क्लब सचिव रितिनाथ शुक्ला ने सभी को धन्यवाद किया।