फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में गिनाई केंद्र और राज्य सरकार की उपलिब्धयां

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने मात्र पांच माह में इतने जनहित में कार्य धरातल पर लागू किए हैं, जितने पिछले 15 वर्षों में सरकारें नहीं करा सकी। प्रदेश सरकार में किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का सम्मान भी किया।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जनता ने मौका दिया है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गत वर्षों की अपेक्षा बकाया गन्ना भुगतान बहुत कम है। इस वर्ष पूरे प्रदेश में गन्ना किसानों का 92 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। जनपद शामली ने गत वर्ष अगस्त में 340 करोड़ का और इस वर्ष 616 करोड़ का भुगतान कर दिया है। शामली शुगर मिल ने 231 करोड़, थानाभवन मिल ने 278 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। प्रदेश में भय मुक्त समाज का वातावरण बनता जा रहा है। दिल्ली से यमुनोत्री मार्ग की प्रदेश सरकार ने एनओसी दे दी है। प्रदेश में 18 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री से सुबह 4.30 बजे जाने वाली जनता एक्सप्रेस का थानाभवन टाउन रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज कराने, बस स्टैंड पर जनता धर्मशाला बनवाने, नगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खुलवाने की मांग की है। इस अवसर पर सतीश तायल, रविंद्र गोयल, राजेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संदीप जिंदल ने किया। इस मौके पर अनिल गोयल, विनोद बजाज, महेश गोयल, उमेश सैनी, देवेंद्रपाल, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम, नवीन बंधू, शीशपाल, विपुल सैनी, संदीप गुप्ता, मुकेश गर्ग, बृजपाल, अजय गुप्ता, प्रमोद रूहेला आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें