फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ
ऊन।
समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लाक परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का शुभारंभ मंगलवार को कर दिया गया। यह मेला 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए।
मेले का शुभारंभ एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेक योजनाएं शुरू की हैं। मेले का उद्देश्य योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाना है। बीडीओ डॉक्टर विपिन राठी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, वृद्धा-विधवा, विकलांग पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मेले में सहायक विकास अधिकारी मांगेराम शर्मा, सचिव इसरार तथा समाज कल्याण विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाने की मांग
ऊन। गांव नौनागली के ग्रामीणों ने एसडीएम ऊन से शिकायत कर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब की भूमि और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस कारण गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव के राजकुमार, महेंद्र, सुरेश आदि ने एसडीएम से मांग की है कि अवैध कब्जे हटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन

बाइक सवार घायल
ऊन। कस्बा ऊन में बाईपास पर बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मंगलवार दोपहर हुए हादसे में ऊन निवासी बाइक सवार हारुन घायल हो गया। राहगीरों ने उसको अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। आरोपी चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। हारुन ने ऊन चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें