आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिन मनाया
शामली। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के आर्य समाज मंदिर में हवन कराया। जिला प्रभारी कर्ण सिंह, डॉक्टर कुमुद शर्मा ने साधकों को जड़ी बूटियों का महत्व बताते हुए बीमारी के घरेलु उपचार बताए। उन्होंने सभी साधकों से गांव, आसपास योग कक्षा चलाने और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। सभी को एलोवेरा, तुलसी, पत्थर चटा आदि के पौधे वितरित किए। संचालन पूरण चंद आर्य ने किया। रघुवीर सिंह आर्य, नरेंद्र, मदन सिंह, हरजीत, राजपाल, दीपक, मुकेश, कपिल, सीमा, वीणा अग्रवाल, संगीता, शारदा, रूपा, आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को समझाया मां के दूध का महत्व
शामली। इनर व्हील क्लब विबग्योर ने स्तनपान सप्ताह के तहत मां सावित्री देवी अस्पताल में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। जिसमें उन्होंने बताया कि मां का दूध ही बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने बताया कि बच्चें के जन्म के बाद उसे स्तनपान कराना उसके लिए अमृत के समान है। जिससे बच्चे के शरीर का सबसे ज्यादा विकास होता है। क्लब अध्यक्षा निधि ने बताया कि मां का दूध बच्चा आसानी से पचा लेता है। बच्चे को बीमारी से बचाने के लिए मां को कम से कम छह माह तक जरूर दूध पिलाना चाहिए। इस दौरान मृदुला जैन, शिप्रा, सपना, प्रिया, ज्योति, शालू, वैशाली, चारु, नीरू, मोनिका आदि मौजूद रहीं।