सरकारी स्कूलों में बच्चों से धुलवाए बर्तन
शामली। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई कम अन्य कार्य ज्यादा कराए जा रहे हैं। स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोई माता होने के बाद भी बच्चों से ही बर्तन साफ कराते हुए बच्चों का पढ़ाई का समय बर्बाद किया जा रहा है। नतीजतन सरकारी स्कूलों से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है।
बनत स्थित बीएसए कार्यालय के बराबर में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में बच्चों से मिड-डे मील खाने के बाद बर्तन धुलवाए जा रहे हैं। जबकि स्कूलों में साफ निर्देश है कि बच्चों से स्कूल में पढ़ाई के अलावा कोई भी अन्य कार्य न कराया जाए। सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनानेेेे व खाने के बाद बर्तन साफ करने का काम भी रसोई माताओं को रखा गया है। इसके बाद भी स्कूलों में नियमों का उल्लंघन करने से स्कूल शिक्षक पीछे नही हट रहे हैं। नतीजतन सरकारी स्कूलों से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है।
कार्यवाहक बीएसए ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है प्रधानाध्यापक को आगे के लिए हिदायत दी जाएगी। भविष्य में ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी।- योगेश गुप्ता