फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक नही दे रहे पढ़ाई के लिए लोन, पिता ने रिजनल ऑफिस में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

एजूकेशन लोन लेने के लिए एक छात्र को दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। एसबीआई शाखा में आवेदन करता है, तो प्रबंधक अधिकार न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं पीएनबी शाखा वाले कहते हैं कि छात्र जिस मोहल्ले में रहता है, वह उनके कार्य क्षेत्र में नहीं है। अब पीड़ित छात्र के पिता ने आला अफसरों को प्रार्थना पत्र भेजकर एजूकेशन लोन दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना निवासी राधेश्याम जैन ने अपने पुत्र आयुष को देहरादून के ज्ञानी इंद्र कॉलेज से बीफार्मा का डिप्लोमा कराने के लिए झिंझाना स्थित पीएनबी शाखा में आवेदन किया। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये ऋण मांगा था। इस पर पीएनबी के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने कह दिया कि छात्र का मकान वार्ड नंबर 8 में है। इस वार्ड के लोगों के खाते और लोन संबंधी कार्य एसबीआई शाखा में होते हैं। वहीं जाकर एजूकेशन लोन के लिए आवेदन करो। इसके बाद उन्होंने ने एसबीआई शाखा में आवेदन दिया, तो वहां के शाखा प्रबंधक आरके शर्मा ने कह दिया कि डेढ़ लाख रुपये एजूकेशन लोन स्वीकृत करने का अधिकार उनके पास नहीं है। छात्र के पिता ने बताया कि दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधकों से निराश होकर रिजनल ऑफिस में प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें