दिल्ली-शामली सहारनपुर मार्ग पर शनिवार से बीकानेर हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इस ट्रेन के संचालन अब 30 सितंबर तक होगा। इस ट्रेन के संचालन होने से हरिद्वार कांवड़ मेला के दौरान दिल्ली, राजस्थान और वेस्ट यूपी के यात्रियों को हरिद्वार जाने में काफी सुविधा होगी। उधर. कांवड़ मेले के दौरान ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 5.40 बजे है। यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर करीब 4.30 बजे से 10.10 बजे पहुंची। 10.15 बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुुमार ने बताया कि हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ऋषिकेश पैैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर बारह बजे निर्धारित हैं। यह ट्रेन सवा घंटा देरी से दोपहर 1.15 बजे शामली स्टेशन पर पहुंची। उधर, दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बीकानेर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रत्येक शनिवार को अस्थायी रूप से होता है। एक जुलाई को हरिद्वार- बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस की अवधि समाप्त हो गई थी। हरिद्वार कांवड़ मेला के मद्देनजर इस ट्रेन का संचालन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ट्रेन 24 फेरे लगाएगी।
एसपी जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा
शामली। जीआरपी मुरादाबाद के एसपी केके चौधरी रविवार को मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद, मोदीनगर, बागपत, बड़ौत, शामली रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक और थाने, चौकियों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जीआरपी-आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक एवं यातायात निरीक्षक के साथ बैठक करके कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपेक्षा करेंगे। जीआरपी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि एसपी जीआरपी का कार्यक्रम तय है। उनकी बैठक शामली रेलवे स्टेशन पर होगी।