फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

811 लोगों को लगे कोविशील्ड वैक्सीन के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 811 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 28बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 14.23 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 5700 के लक्ष्य के सापेक्ष 811 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। कोवैक्सीन खत्म होने पर किसी बूथ पर टीके नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी शामली समेत 28 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी बूथों पर 5700 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य के सापेक्ष 811 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें 766 लोगों को पहली डोज का और 45 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे हैं। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 14.23 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 84 वॉयल खर्च हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोवैक्सीन खत्म होने के कारण मंगलवार को इसके टीके नहीं लगे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को कोवैक्सीन आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें