फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही से सरकारी खजाने में गए 78.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। वे न सिर्फ स्वयं वरन दूसरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर ही रहे हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन का उल्लंघन और फेस मास्क नहीं लगाने पर जनपद में अब तक पुलिस करीब साढ़े 78 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल कर चुकी है।
विज्ञापन

24 मार्च को कोरोना पॉजिटिव का पहला केस मिलने पर लॉकडाउन लागू हो गया था। एक जून से अनलॉक-1 लागू हुआ था। अब अनलॉक-2 चल रहा है। अनलॉक में शायद ही कोई दिन ऐसा हो, जिस दिन कोरोना पॉजिटिव के केस न आते हो। हालात यह है कि जनपद में जमाती से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण प्रवासी श्रमिक, व्यापारी, डाक्टर, कलक्ट्रेट कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी सभी वर्ग के लोगों को चपेट में ले रहा है। जनपद में अब तक 185 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 35 है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और बचाव के लिए शासन ने अनलॉक में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क या फेस कवर लगाना अनिवार्य किया है, लेकिन कुछ लोग अनलॉक नियमों का उल्लंघन कर फेस मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर चालान कर रही है। अब तक करीब साढ़े 78 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है।
--------
लॉकडाउन में अब तक पुलिस की कार्रवाई
लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमों की संख्या- 450
गिरफ्तार आरोपी- 1161
वाहनों के चालान - 15353
वाहन सीज- 532
वाहन चालकों पर जुर्माना - 6915100 रुपये
फेस मास्क न लगाने वालों की संख्या- 6912
फेस मास्क न लगाने पर जुर्माना- 723650 रुपये
दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर चालान- 770
तीन सवारी चलने पर पर जुर्माना- 212950
-----------
इन्होंने कहा...
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। लोगों से घरों पर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध लगातार किया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, ताकि कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें