शामली सीएचसी में टीका लगवाने के लिये लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सितंबर माह के दूसरे मेगा कैंप में कोरोनारोधी टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की भीड़ लगी रही। जिले में 91 बूथों पर 18 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण में 30 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 23437 लोगों को टीके लगे हैं। इस तरह 78.12 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
शासन ने कोरोना से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने के लिए हर महीने तीन मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सितंबर का पहला मेगा कैंप छह सितंबर को आयोजित हुआ था। उस दिन 24129 लोगों को टीके लगे थे और 89.39 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दूसरा मेगा कैंप आयोजित किया। इसमें जिलेभर में 91 बूथों पर टीकाकरण किया गया। लाभार्थियों को बूथ पर रजिस्ट्रेशन कर टीके लगाए गए। टीका लगवाने वाले लोगों की बूथों पर लाइन लगी रही। बूथों पर लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन व सत्यापन के लिए परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों की हर बूथ पर ड्यूटी लगाई गई थी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मेगा कैंप में 30 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 23437 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 17029 लोगों को पहली डोज व 6408 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। जिले में 78.12 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 2296 वॉयल खर्च हुई है।
-----
जिले में टीकाकरण की ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक - लक्ष्य - टीकाकरण - प्रतिशत
शामली- 3000 - 1907 - 63.57
कैराना - 4500 - 3282 - 72.93
कांधला - 6600 - 5727 - 86.77
थानाभवन - 4000 - 4254 - 106.35
ऊन - 4900 - 3363 - 68.63
कुड़ाना - 7000 - 4904 - 70.6