फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 75 जोड़ों की होगी शादी 

Thu, 15 Feb 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में बरातघर का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शामली जिले 19 फरवरी को समारोह होगा। इसमें जिले के 75 युवक-युवतियां सात फेरे लेंगे। समारोह की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की। इसके तहत हर जिले में गरीब परिवारों की युवतियों और युवकों की शादी कराई जा रही हैं। इसी के चलते शामली जिले में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्रों का चयन कर लिया गया है। 19 फरवरी को शामली में भैंसवाल रोड स्थित वेदांश पैलेस में यह समारोह किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि रहेंगे और नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी और जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बृहस्पतिवार को वेदांश पैलेस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर समय से सभी तैयारियां पूरी करा ली जाएं। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि समारोह में चार मंडप बनाए जाएंगे, जिसमें बारी बारी से नवदंपति को फेरे दिलाने की रस्म पूरी कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि 19 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 75 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। समारोह में करीब 800 लोग पहुंचेंगे। उन लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी रहेगी।

दिए जाने वाले सामान की खरीद कर ली गई
मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपति को करीब दस हजार रुपये कीमत का सामान भेंट
 किया जाएगा। उसमें वधू के लिए साड़ियां, शूट, पाजेब और बिछुवे के अलावा वर के लिए सफारी शूट और गर्म चादर तथा बर्तनों में कूकर, डिनर सेट तथा स्टील का ड्रम दिया जाएगा। इसके अलावा वधू को प्रदेश सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये का चेक भी सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें