फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दवाई डिलीवरी के नाम पर 72 हजार उड़ाए

Fri, 22 May 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव मीमला निवासी युवक से साइबर ठग ने दवा भेजने का झांसा देकर खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

विपिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेडिसीन होम डिलीवरी के नाम से आईडी बना रखी थी। आरोपी ने दो हजार रुपये की दवाई भेजने की बात कही और एक हजार रुपये एडवांस जमा करा लिए, जबकि बाकी रकम डिलीवरी के समय देने को कहा।
इसके बाद आरोपी ने डिलीवरी पर जीपीआरएस चार्ज बताते हुए 1900 रुपये और फिर 99 रुपये जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही उसके खाते से करीब 72 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपी को फोन कर रकम वापस करने को कहा तो आरोपी ने केवल एक हजार रुपये वापस भेजे और फिर फोन बंद कर नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें