फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्के बाजी प्रतियोगिता में शामली के शास्वत ने गोवा में जीता सिल्वर मैडल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शामली के सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल के छात्र शास्वत ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गोवा में छह मई से आठ मई तक आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल के कक्षा-12 कामर्स के छात्र शास्वत ने प्रतिभाग किया था। उसने बेहतरीन प्रदर्शन कर पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, राज्य के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला मणिपुर के खिलाड़ी से हुआ। द्वितीय स्थान प्राप्त करके बाक्सिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। शास्वत की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि शास्वत को गोवा के प्रशासनिक अधिकारियों ने मेडल पहनाकर सम्मान किया। शास्वत ने बताया कि इस उपलब्धि में कोच तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उमेश दत्त शर्मा, सुधीर शर्मा ने पूरा सहयोग किया। मौके पर राकेश कुमार संगल, अंकित गर्ग, पंकज गर्ग, जयदेव संगल, अंकित मित्तल, अभिषेक भारद्वाज, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें