फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव नाला में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। परिजनों ने न्याय न मिलने पर पलायन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव नाला निवासी 22 वर्षीय गौरव का शव शुक्रवार को जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आना बताते हुए आत्महत्या का मामला बताया था। सोमवार को मृतक के पिता बाबूराम, भाई अंकित, संदीप समेत ग्रामीण कांधला थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव के कई लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए उसी दिन तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों ने पुलिस से मांग की कि उनकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार समेत पलायन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें