महिला ने पति पर लगाया आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी महिला ने आदर्श मंडी थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति से विवाद के चलते वह अपने मायके में अपने बेटे के साथ रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को उसका पति उनके घर आया और उसके बेटे को उससे छीनकर ले गया। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
डीएम से जानमाल की सुरक्षा की गुहार
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर निवासी शुभम चौहान ने डीएम अखिलेश सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चुनाव में वोट न देने के कारण ग्राम प्रधान उसे आए दिन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इससे उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने डीएम से जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।