फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कटाई में अभी एक माह शेष, जिला प्रशासन खरीद की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 27 केंद्रो पर एक अप्रैल से होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गेहूं खरीद के लिए किसानों का आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन खरीद की तैयारियों में जुट गया है। जबकि गेहूं की कटाई में अभी एक माह शेष है। जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए 27 केंद्र खुल जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की फसल कटाई में अभी एक माह से ज्यादा समय लगेगा, मगर जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन ने 27 खरीद केंद्रों का चयन किया गया। जिसमें खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के 18, पीसीयू के चार, भारतीय खाद्य निगम का एक मिलाकर कुल 27 खरीद केंद्र शामिल किया गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए किसानों के वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया हैं। जिस किसान को अपना पंजीकरण कराना है, पुराना-आधार या मोबाइल नंबर दोबारा खोलकर आवश्यक संशोधन कर पुन: लॉक कर सकते हैं। गेहूं खरीद की सारी व्यवस्था 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं खरीद एक अप्रैल से सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगी। ऐसे किसान जो 100 क्विंटल गेहूं केंद्र पर बेचता है, वो राजस्व विभाग के आनलाइन व आफलाइन सत्यापन मुक्त रहेंगे। उन्होंने जिले के किसानों को गेहूं खरीद के लिए वेबसाइट पर जाकर आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें