फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक और अद्धसैनिक बल के जवानों की याद में शहीद स्मारक बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका के वार्ड सभासदों ने सैनिक और अर्द्धसैनिक बल के जवानों की याद में शहीद स्मारक और उनके परिवारों को सुविधाएं देने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका के वार्ड सभासद आशुतोष पंवार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अखिलेश सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं। शहीदों में शामली जिले के भी दो जवान अमित कोरी और प्रदीप कुमार भी शामिल हैं। कहा कि दिल्ली में शहीद सैनिकों की याद में बनाए गए युद्ध स्मारक की तर्ज पर शामली में भी शहीद सैनिकों और अर्द्धसैनिक बल के जवानों की याद में शहीद स्मारक का निर्माण कराकर शहीदों के नाम का शिलापट्ट और पार्क आदि की व्यवस्था की जाए। साथ ही शहीद स्थल को पर्यटक स्थल घोषित किया जाए। सभासदों ने सैनिक और अर्द्धसैनिक बल के जवानों के लिए सैनिक भवन (विश्राम गृह) बनाया जाए। सैनिक और अर्द्धसैनिक बल के जवानों और उनके परिजनों को सभी प्रकार के सरकारी कर से छूट प्रदान की जाए। यह सुविधा पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की। डीएम ने सभासदों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर सभासद परमेंद्र कुमार, संजीव कुमार, रीना, रीटा, गुलजार, हाजी खालिद, लोकेश सैनी, महेश धीमान, आस मोहम्मद, सभासद पति गुलजार, इरशाद, तोहीद रहमानी, इंद्रपाल ठेकेदार, अमित विश्वकर्मा, रोबिन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें