फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान को प्रगति देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तहसील में बुधवार को तहसीलदार रनबीर सिंह ने 10 मार्च को पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तहसील स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान के विशेष बूथ दिवस में आंगनबाड़ी, आशा व संबंधित अधिकारी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही बूथों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रधान और कोटेदारों का भी अभियान में सहयोग सुनिश्चित कराया जाए तथा पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवाई पिलाई जाए। बैठक में सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सलीम अहमद, सीडीपीओ सुदेश भारती, कांधला सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेशचंद, सीडीपीओ कांधला संतोष कुमार, डॉ. विनोद गर्ग, पीएचसी एलम प्रभारी डॉ. विजय राणा, पीएचसी गंगेरू डॉ. विरेंद्र कुमार, मोहसिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें